फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 30 बकाएदारों पर 50 हजार से अधिक का बिल बकाया, थमाया नोटिस

Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बकाएदारों पर विद्युत विभाग ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाया। नगला पान सहाय में 50 हजार से ज्यादा 30 बकाएदारों को सेक्शन-थ्री के नोटिस जारी किए। इन उपभोक्ताओं से अब तहसील की टीम बकाया बिल की वसूली करेगी।
विज्ञापन

बिजली भरपूर उपभोग करने के बाद बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को सख्ती से निपटा जा रहा है। शासन ने इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल छूट देकर मौका दिया था। लेकिन इन बकाएदारों ने शासन की योजना की अनदेखी कर दी। शुक्रवार को टीम नगला पान सहाय में पहुंची। यहां 10 हजार से अधिक बिल बकाया वाले 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। वहीं, 50 हजार से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं को सेक्शन-थ्री के लाल नोटिस थमाए गए। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि इन उपभोक्ताओं की आरसी काटी जा रही है। तहसील की टीमें इन बकाएदारों से बिल वसूली करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें