फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिनदहाड़े युवक से छीनी बाइक

Tue, 23 Jul 2024 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में मरीज को देखने अस्पताल आए युवक की पिटाई कराते हुए कुछ लोगों ने बाइक छीन ली और फरार हो गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की है। वहीं थाना पुलिस मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत करने की बात भी कही है। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। नगला सिंघी निवासी नरेश सोमवार अपने साथी को देखने सरकारी ट्राॅमा सेंटर आए थे। वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तभी अचानक कुछ युवक आए और उससे गली-गलौज करने लगे। नरेश के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जबरन बाइक छीनकर ले गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उससे पूछताछ की है। नरेश ने बताया कि रामा कंपनी का सुपरवाइजर आधार सिंह अपने साथियों के साथ आया था। उसका इससे कोई ड्यूटी का विवाद है। आधार जबरन भुगतान करने की बात कह रहा था। इन्कार करने पर पिटाई कर बाइक छीन ले गया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-
अस्पताल पर चौकी, नहीं हुई जानकारी
थाना उत्तर की सरकारी ट्रामा सेंटर पर पुलिस चौकी भी बनी हुई है। दिनदहाड़े बाइक छीनने का मामला भी सरकारी ट्रामा सेंटर के ठीक सामने का है। इसके बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। पीड़ित ने डायल-112 पुलिस को बुलाया था। जो मामले की जानकारी करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें