फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपत्ति से लूटे 1.25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। नेशनल हाईवे स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े दंपती से 1.25 लाख रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन किसी का पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला दिलशाह निवासी सुभाष चंद्र ने मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया से 1. 25 लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह पत्नी व साले के बेटे विजय के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। वे लोग इटावा रोड स्थिति मिश्रा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुभाष चंद्र की बाइक को रुकवा लिया।
पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने उसके पास रखे रुपये लूट लिए और भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस के साथ एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिरसागंज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साले ईश्वरदास की पुत्री सोना की शादी के लिए रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें