हादसों को रोकने और चालकों की सुरक्षा के लिए एक बार फिर यातायात प्रभारी के नेतृत्व में सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सड़क पर उतरे। यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ हेलमेट से होने वाले लाभ की जानकारी दी। कुछ ने हेलमेट खरीद लिए तो कुछ के चालान कर दिए गए।
यातायात माह को एक पखवाड़े का समय बीत जाने के बाद मंगलवार शाम को लोक नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ टीएसआई मनोज कुमार यादव ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी। बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे लोगों का चालान किया गया। समिति की ओर से सुभाष तिराहा पर हेलमेट बेचने के लिए एक स्टाल भी लगाई गई। टीएसआई मनोज यादव ने बताया कि यदि लोग हेमलेट पहनकर बाइक चलाएं तो हादसों में घायल होने वालों की संख्या में कमी आ सकती है। सत्येंद्र जैन, नवनीत आदि के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद थे।