टूंडला। बाइक सवार बदमाश शनिवार को ट्रांसपोर्टर की चेन तोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाश के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाते हुए बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। शहर के एटा रोड स्थित शंभूनगर निवासी आनंद कुमार सिंह दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब 11:20 बजे करीब कटिंग कराने सुभाष चौराहे आ रहा था। वह जैसे ही गली बाहर सड़क पर पहुंचा, तभी एक बाइक सवार ने एक पते की जानकारी करने लगा। इस बीच आनंद ने उससे सुभाष चौराहे तक जाने को कहा तो उसने बाइक पर बैठा लिया।
बाइक अलावलपुर के सामने पहुंची तभी बाइक सवार ने आनंद से बाइक में आवाज आने की बात कहते हुए देखने को कहा। जैसे ही आनंद नीचे झुका तभी बाइक सवार आनंद के गले में पड़ी सोने की चेन खींचकर एटा की ओर भाग गया। आनंद ने तत्काल परिजनों को जानकारी देते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बदमाश की तलाश की, किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। आनंद के मुताबिक ढाई तोले से अधिक की चेन थी। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा।