फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

Wed, 03 Jul 2024 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर नौ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में बाइक सवार घायल दो युवकों में से एक युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव नगला महादेव निवासी 22 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ छोटू गांव के ही सोगेंद्र के साथ बाइक से 23 जून दी शाम 5:30 बजे फिरोजाबाद जा रहे थे। सोगेंद्र बाइक चला रहा था तो वहीं कुलदीप पीछे बैठे थे। बाइक उसायनी के पास पहुंची तभी अचानक सड़क पर गाय आ गई थी। गाय से बाइक टकराने पर दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। हादसे में घायल दोनों युवकों को पुलिस ने एफएच हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार रात कुलदीप की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि हादसे में घायल युवक कुलदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई है। दूसरे युवक के अधिक चोट नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें