फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज के सामने पाइप लाइन डालने के बाद खुदी पड़ी सड़क पर जलभराव और दलदल जैसी स्थित? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज के सामने खुदी सड़क पर बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में नगर निगम की लापरवाही को लेकर आक्रोश था। सोमवार तक सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी मुकेश कुमार बाइक से बाजार जा रहा था। वह दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय के सामने पहुंचा था। यहां खुदी पड़ी सड़क में गड्ढा होने के कारण बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया। बाइक असंतुलित होकर पलट गई। युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
लोगों में नगर निगम की लापरवाही को लेकर आक्रोश था। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि पाइप लाइन डालने के लिए नगर निगम द्वारा सड़क खोदी गई थी। पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क को नहीं बनवाया गया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सोमवार को सड़क नहीं बनी तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें