फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा बाइक सवार

Sun, 07 Apr 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराया जा रहा कार्य अब लोगों को मुसीबत में डालने लगा है। शनिवार को नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाला। शहर में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेशन रोड को चौड़ा करने के बाद सुंदर बनाने का काम भी कर रहा है, लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। अधिकारी लोगों की दिक्कतों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शनिवार को तिकोनिया के पास नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बाइक सवार फिसलकर गिर गया। काफी देर तक वह अंदर पड़ा रहा। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसके कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उसे गंभीर चोट भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें