जसराना। थाना क्षेत्र के दिनौली गोरवा निवासी रछपाल सिंह ने फिरोजाबाद के प्राइवेट चिकित्सक के खिलाफ फोन पर जान से मार देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
बताया कि उसके भाई की पत्नी अपने पुत्र आशीष का इलाज सांती रोड स्थित एक अस्पताल में नवंबर माह में हुआ था। इलाज के दौरान भतीजे आशीष की मौत हो गई थी। इस संबंध में चिकित्सक की शिकायत नवंबर के माह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की थी। आरोप है कि उसके बाद चिकित्सक रामगढ़ के क्लीनिक को खाली करके अन्य दूसरी जगह क्लीनिक कोटला रोड श्रीराम कॉलोनी में चलाने लगा। उक्त चिकित्सक ने धमकी दी है कि अगर फिरोजाबाद की तरफ आएगा तो हम झूठे मुकदमा में फंसवा देंगे। फोन पर जान से मारने की धमकी देने का एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।