फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकरा कर बाइक सवार की मौत

Sun, 12 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव झपारा के प्रेमी बाबा आश्रम के सामने पेड़ से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल होली खेलने जा रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना एका के गांव नगला धीर निवासी धर्मवीर सिंह (22) पुत्र देवसरन अपने चचेरे भाई कोमल सिंह के साथ अपनी ससुराल शिकोहाबाद जा रहा था। भाई से विवाद होने पर उसको पाढ़म छोडकर अकेले ही बाइक से शिकोहाबाद के लिए निकल गया। अभी थाना क्षेत्र के गांव झपारा के प्रेमी बाबा आश्रम के नजदीक पहुंचा था कि तभी पेड़ से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने पुलिस के साथ परिजनों को सूचित कर दिया। लोगों ने बताया कि युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। वह ससुराल में होली खेलने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें