फिरोजाबाद। डीजल लेने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला उर्दूनगर निवासी शकील (35) अपने साथी शेरउद्दीन निवासी अब्बास नगर के साथ बाइक से डीजल लेने के लिए जा रहा था।
बाइक सवार दोनों लोग रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंबा बाईपास मार्ग स्थित सैलई की पुलिया के पास पहुंचे थे। तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में शकील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी शेरउद्दीन घायल हो गया। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि मृतक युवक की मां की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।