टूंडला। आगरा सर्विस लेन पर बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आगरा के एक निजी अस्पताल भेज दिया। शहर के निहालकुंज निवासी अभिजीत सिंह सोमवार रात्रि नौ बजे बाइक द्वारा आगरा सर्विस रोड पर आगरा जा रहा था। वह ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज के गेट के सामने पहुंचा था। तभी पीछे से तेजगति से जा रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अभिजीत गंभीर घायल हो गया। संवाद