फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Mon, 19 Feb 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आगरा हाईवे पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा। आगरा के थाना खंदौली अंतर्गत गांव नगला गड़रिया निवासी शकील खा 23 सोमवार सुबह किसी कार्य से टूंडला आए थे। वह दोपहर एक बजे के करीब बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वह आगरा हाईवे पर एफएच मेडीकल काॅलेज के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शकील गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंच पाती उससे पूर्व ही शकील की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। एफएच चौकी प्रभारी जितेंद्र गौतम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले वाहन की सीसीटीवी फुटेज देखते हुए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें