फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक ने चारपाई में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

Sat, 08 Jun 2024 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक ने चारपाई में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- खेत के किनारे चारपाई पर सो रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में खेत के किनारे सो रहे वृद्ध की चारपाई में बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। वृद्ध नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निहालपुर निवासी लायक सिंह (70) बृहस्पतिवार रात घर के पास बने खेत के किनारे चारपाई पर सो गए थे। शुक्रवार की सुबह एक बुलेट सवार ने चारपाई में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही वृद्ध चारपाई से नीचे गिर गए। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें