परिजन ने प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक अधिवक्ता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। उनकी आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंच गए और अधिवक्ता को फंदे से उतार लिया। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पता चला कि गर्दन की हड्डी टूट गई है।
शिकोहाबाद के निवासी अधिवक्ता अंकुश ने बृहस्पतिवार को घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। उनकी आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंच गए। परिजन ने अधिवक्ता को फंदे से उतारा और प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अधिवक्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जांचें कराई। जांच रिपोर्ट में पता चला कि फंदा कसने से अधिवक्ता के गर्दन की हड्डी टूट गई है। अधिवक्ता का उपचार अभी तक जारी है।