फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई बाइक, घायल

Sun, 01 Sep 2024 04:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। यमुना तलहटी के गांव बालमपुर में महिला को बचाने के प्रयास में बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी 45 वर्षीय डालचंद बाइक से ठार हीरा सिंह किसी काम से गया था। शनिवार सुबह 10:30 बजे वह वापस घर लौट रहे थे, तभी गांव बालमपुर के निकट बाइक से पैदल चल रही महिला को बचाने के प्रयास में बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में डालचंद्र गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन ने डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को टूंडला सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें