फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गाय से टकराई बाइक, गिरकर बीएसएफ जवान की मौत

Thu, 05 Dec 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जवान को श्रद्धांजलि देते सैनिक संगठन के पदा​धिकारी। - फोटो : जवान को श्रद्धांजलि देते सैनिक संगठन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
शिकोहाबाद। साथी के साथ घर लौट रहे बीएसएफ के जवान की बाइक गाय से टकरा गई। गाय से टकराकर वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इस बीच पीछे से आ रही दूसरी बाइक उनके सिर पर चढ़ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत नगला अबाजी, हाल निवासी रूप नगर आदर्श नगर शिकोहाबाद निवासी संजीव कुमार 132 बीएसएफ बटालियन मणिपुर पश्चिम बंगाल में तैनात थे। वह छुट्टियों में घर पर आए हुए थे। बुधवार देर शाम वह बाइक से अपने साथी के साथ मैनपुरी चौराहे पर घर की ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में गाय से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर पीछे बैठे संजीव कुमार सड़क पर गिर गए। इतने में वहां से गुजर रही दूसरी बाइक संजीव के सिर के ऊपर से होकर गुजर गई। इससे बाइक सवार जवान की मौत हो गई।
घटना होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसने पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव नगला अबाजी एटा रोड शिकोहाबाद ले जाया गया। जहां सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सैनिक सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर इंजी. रामब्रेश यादव, रविंद्र कुमार यादव, विशेष यादव, दलवीर सिंह यादव, प्रयागचंद्र यादव, ध्रुवजीत सिंह, केके शर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार एवं शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें