सिरसागंज। कस्बे की सड़क से गांव की पगडंडी तक सपाइयों ने साइकिल का सफर किया। सपाइयों ने मदनपुर ब्लॉक से रैली निकाली। साइकिल रैली का जगह जगह स्वागत किया गया।
सिरसागंज विधान सभा में साइकिल यात्रा का शुभारंभ आटेपुर चौराहे से विधायक हरिओम यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव ने किया। साइकिल रैली इशाकपुर, दौलतपुर, नानेमऊ, कुतुकपुर, जहांगीरपुर, मदनपुर, शेरपुर, पिडरांव, बाहिदपुर, धौनई, जैमतपुर, लौहरई होते हुए पुन: आटेपुर चौराहे पर पहुंची। यहां रैली जनसभा हुई। सभा में विधायक हरिओम यादव ने कहा कि सपा सरकार द्वारा जनहित में जितनी योजनाएं चलाई गई, आज तक किसी भी सरकार ने जनता के लिए इतना काम नही किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने सपा को मजबूत करने में अद्वितीय योगदान दिया है। इस दौरान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह छोटू, विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, ठा. प्रदीप सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मधु यादव, साधना यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।