फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम दरवार में 11 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

Mon, 23 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
भीम दरबार
विज्ञापन
 बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में भीम दरबार एवं सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बजीरपुर जेहलपुर में किया गया। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर एवं एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह होने से फिजूलखर्ची रुकती है। 
विज्ञापन

बजीरपुर जेहलपुर स्थित प्रशांति कृषि फार्म हाउस प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संदेश दिया है कि समाज में फिजूलखर्ची रोकने के साथ धनराशि का प्रयोग शिक्षा में करें। जोन कोऑर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह से गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी। मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने जयंती समिति के प्रयासों की सराहना की। फीरोजाबाद में बाबा साहब की निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियों, प्याऊ और गेट सजाने वालों को भगवान बुद्ध, बाबा साहब की प्रतिमा, शील्ड और प्रशस्ति पत्र के माध्यम से पुरस्कृत किया। इसके बाद भदंत बुद्धशरण महास्थिविर के सानिध्य में 11 वर एवं कन्याओं का विवाह कराया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एवं आयोजन हेमराज सिंह प्रशांत की ओर से किया गया। कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार शैली, बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, मित्तल प्रसाद निमेष, सुरेंद्र कुमार वर्द्धन, पन्नालाल सच्चिदानंद, बीडी देशमुख, शैलेंद्र प्रताप सिंह, फौरन सिंंह लाला, नरेंद्र सिंह लल्लू, नाथूराम, डा. वारेलाल आनंद, वेद प्रकाश निमेष, दीवान सिंह, मुरारीलाल सभासद, संघरत्न प्रधान आदि मौजूद रहे। 


इन जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न 
पूजा का जनक सिंह,अर्चना का विश्वप्रताप सिंह, रुया का रूमान सिंह, प्रियंका का विनोद कुमार, रिंकी का सुनील कुमार,सुमिता का विनोद कुमार,प्रीतो का विजयकांत, रिंकी का मनोज कुमार,रुबी का सनी कुमार, मिथिलेश का टीटू एवं विनीता का योगेश कुमार के साथ विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें