फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भड़रिया नवमी आज, शादी समारोह की रहेगी धूम

Fri, 04 Jul 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को साल का अंतिम सहालग होने के कारण शादी समारोहों की धूम रहेगी। सामाजिक संगठनों की ओर से सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया जाएगा। एक दिन पहले ही शादी समारोह की तैयारी करते दिखाई दिए। इसमें चार सौ से अधिक जोड़ों की शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

अषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के नवमी (भड़रिया नवमी)को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी विशेष मुहूर्त के किया जा सकता है। यह दिन विशेष रूप से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यही कारण है कि वर्ष का अंतिम सहालग होने के कारण इस दिन शादी समारोह की धूम रहती है। शुक्रवार को सुबह से ही शादी समारोह की शुरूआत हो जाएगी और देररात्रि तक इसका क्रम चलेगा।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से नगर के कोटला रोड स्थित राधाकृष्ण गार्डन में 42 जोड़ों की शादी बंटू कुशवाह की ओर से कराई जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह कुशवाह एवं राजू कुशवाह होंगे। मान्यवर काशीराम साहब जनकल्याण समिति फिरोजाबाद के द्वारा सर्व समाज आदर्श सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन चार जुलाई को 11 बजे से ग्राम कुतुकपुर चनौरा स्थित डॉक्टर सूरत राम सागर गार्डन पर आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद तथा सचिव संदीप कुमार राजोरिया बीरेंद्र सुमन ने कहा कि विवाह समारोह धूमधाम से होगा।
विज्ञापन

व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष मन्नालाल गोला ने कहा कि चार जुलाई को दोपहर 12 बजे से मटसेना रोड स्थिथ बलवंत सिंह सेवा सदन जमालपुर में शादी समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र गुप्ता एवं दीप प्रज्वलन डॉ. सोनम सेट प्रधानाचार्य रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के द्वारा किया जाएगा। श्री लवकुश कल्याण समिति के अध्यक्ष ओमनरायन कुशवाह ने कहा कि समिति ओर से कोटला रोड स्थित श्री राम प्रकाश कुशवाह आदर्श स्कूल में 16 गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इसकी तैयारी बारिश को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इसके अलावा प्रजापति,सविता,राठौर समाज की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें