फिरोजाबाद। जिस व्यापार से शहर में लोगों की जमापूंजी बर्बाद हो रही है। वहीं उस व्यापार पर पुलिस नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर सट्टा लगाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक सट्टे का नंबर लिखने का काम करता दिख रहा है। वीडियो थाना उत्तर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला किशन नगर का सट्टे के व्यापार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवक नंबर लगाने और एक युवक नंबर लिखने और पैसे देने की बात करते दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की औपचारिकता भी पूरी की जा रही है। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित थाना प्रभारी से जवाब तलब किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।