शिकोहाबाद राष्ट्रीय स्वयं सविकाओं को सम्मानित करते हुए पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम व अन्य।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बीडीएम गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन समारोहपूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम ने प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया।
समारोह का शुभारंभ प्राचार्या एवं मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। डॉ. सीमारानी ने सात दिवसीय शिविर में कराए गए क्रियाकलापों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्वयंसेविकाओं ने ग्राम जसलई में जलसंरक्षण, स्वास्थ्य, बेटी पढ़ाओ, दहेज कुप्रथा पर जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया।
नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत सर्वप्रथम प्राचार्या ने मधनिषेध विषय पर व्याख्यान दिया। प्रतिभा निखारने हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। जिसमें शिवाली, आरूशी, अरशी, मानवी, वर्षा, मंतषा, इल्मा, अदिति, मुस्कान प्रमुख रहीं। इस अवसर पर डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. शशिप्रभा तोमर, कुमारी दर्शना कुमारी, डॉ. नीलम, प्रीति सिंह, डॉ. अल्पना की सहयोगात्मक उपस्थिति रही।