फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाली भरे जीवन की शुरुआत कर तनाव को कहा अलविदा

Fri, 30 Sep 2016 12:51 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
खुशहाली भरे जीवन की शुरुआत कर तनाव को कहा अलविदा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा 12 दिवसीय शिविर का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। हजारों शिविरार्थियों ने तनाव से अलविदा कहकर खुशहाली भरे जीवन को प्रारंभ करने का संकल्प लिया। ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय कें आयोजित शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन गुड बाय टेंशन उत्सव मनाया गया। तनाव को गुब्बारों से बांधकर खुले आसमान में विदा किया।
विज्ञापन

पीडी जैन कालेज ग्राउंड में आयोजित शिविर में अंतिम दिन ब्रह्मकुमारी पूनम बहन ने कहा कि आत्मा समझेंगे और शिव बाबा से आत्मा की बैट्री चार्ज करेंगे। इससे मन नियंत्रित होगा। शिविरार्थियों ने सबसे हाथ जोड़कर विदाई ली। शिविर में लाभ लेने वाले कई भाई-बहनों ने व्यक्तिगत रूप से अपने बहुत अच्छे अनुभव सुनाए। समारोह के समापन पर तनाव मुक्ति विशेषज्ञा पूनम दीदी का विभिन्न संगठनों ने सम्मान किया। पूजा गलास से देवीचरन अग्रवाल, रोटरी क्लब से डा. जीके. अग्रवाल, मेजर केपी श्रीवास्तव, ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान से विश्वदीप सिंह, भारत विकास परिशद की सर्मपण शाखा संस्कार शाखा लायंस क्लब विशाल, गौरी शंकर शिक्षा समिति की तरफ से उमाशंकर मिश्रा, कृपाशंकर मिश्रा, ग्लास डेकोरेटर एसोसिएशन की ओर से शंकर गुप्ता आदि को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल आदि भेंट की गई। अंत में केंद्र संचालिका सरिता बहिन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें