फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सख्त बाद में नरम दिखा प्रशासन

Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
नामांकन के बाद निर्दलीय उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों की भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन पूर्वाह्न 11 बजे तक तो सख्त दिखाई दिया। दोपहर एक बजे तक उम्मीदवारों को बाहर ही रोक दिया। पुलिसकर्मी को सूची बनाने के निर्देश दे दिए लेकिन अफसरों व प्रेक्षकों तक शिकायत पहुंची तो फिर प्रशासन ने सभी को अंदर जाने दिया।
विज्ञापन

डीएम राजेश प्रकाश,एसएसपी हिमांशु कुमार ने कलक्ट्रेट पर पूर्वाह्न 11 बजे निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्देश दिए कि अंदर प्रत्याशियों को एक-एक कर भेजा जाए ताकि भीड़ नहीं लगे। यह आदेश मिलते ही प्रथम बैरियर पर तैनात अफसर काफी सख्त हो गए। निर्दलीय अमित गर्ग व राजीव यादव वाले,मुनेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र कुमार सहित ही कई उम्मीदवारों व उनके प्रस्तावकों को बाहर रोक दिया। डिप्टी कलेक्टर प्रदीप दुबे ने अलग से सूची को बना लिया। निर्दलीय प्रत्याशियों को पांच-पांच प्रस्तावकों के भेजने के आदेश दिए। तुरषनपाल कुशवाह काफी देर खड़े रहे। कई प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अफसरों से की। इसके बाद प्रशासन ने सभी को अंदर जाने दिया। इस दौरान समय पूरा होने तथा प्रवेश नहीं मिलने की चिंता से घिरे कई प्रत्याशी ही नहीं बल्कि प्रस्तावकों को दौड़ लगानी पड़ी। वह प्रथम वैरियर से लेकर तीसरे बैैरियर तक दौड़ लगा रहे थे। द्वितीय बैरियर पर ही तैनात एसओ पचोखरा भानुप्रताप सिंंह उम्मीदवारों की तलाशी लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें