फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर के ठेके पर मारपीट, तोड़फोड़ हंगामा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बीयर की दुकान पर हुए झगड़े के दौरान बाइक सवार युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने बीयर के ठेके पर तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित ने चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सिरसागंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव टोडसी निवासी गिरजेश कुमार के नाम सिरसागंज स्थित बाबा की शाला के समीप बीयर का ठेका है। गिरजेश का कहना है कि सेल्समैन अमन कुमार निवासी नगला खंदारी थाना सिरसागंज और उसका पुत्र मोनू ठेके पर बैठा था। तभी प्रभात, प्रशांत, सोनू, संजीव निवासी सेमरा अतीकाबाद सिरसागंज वहां पहुंचे और झगड़े पर उतर आए। पुत्र मोनू के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया।
इस दौरान आरोपियों ने ठेके के अंदर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ करते हुए ठेके के अंदर रखी नकदी भी ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें