फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान मारपीट, पांच लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गांव कटौरा में शिकायत पर जांच करने पहुंची ब्लाक की टीम के सामने ही ग्रामीण व प्रधान पक्ष में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान पुत्र की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव कटौरा निवासी शिवराज, अरुण, डिप्टी सिंह आदि ने विकास कार्यों में घपलेे की शिकायत डीएम व सीडीओ से की थी। जांच करने एडीओ सुरेंद्र सिंह व सचिव अरुण कुमार और सुनील कुमार गांव में पहुंचे। जांच चल रही थी, तभी प्रधान पक्ष के दुर्गेश कुमार ने वीडियो बनाने लगा। अन्य ग्रामीणों ने उसे रोका तो विवाद हो गया। ग्रामीण दुर्गेश को पीटने लगे। मारपीट होती देख ग्राम प्रधान मानसिंह के पुत्र राजेश कुमार ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान किसी ने सिर में ईंट मार दी। इससे राजेश का सिर फट गया। बीच-बचाव करने में प्रधान पक्ष से ही सत्यप्रकाश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश व सत्यप्रकाश को सीएचसी भेजा है।
दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। दूसरे पक्ष से कटोरी निवासी रामसेवक, नेम सिंह व प्रवीण कुमार का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने प्रधान पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा दोनों पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। उनका डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें