डीएम राजेश प्रकाश ने रविवार को सुहाग नगर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह इंटर कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहा आपके वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को वोट करना चाहिए।
डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 15 सितंबर से पूरे जनपद में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। जनपद के सभी महिला-पुरुष, जिनकी एक जनवरी 2017 को आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, 15 सितंबर से शुरू हो रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ से संपर्क कर अपना वोट बनवा लें। उन्होंने कहा कि मतदाता जागेगा तो देश जागेगा, लोकतंत्र के इस पर्व में सभी बढ़ चढ़कर भाग लें। लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज में मतदान के प्रति जागरूकता लाएं। इस दौरान डीएम ने काटे गए वोटों का भौतिक सत्यापन भी किया।