फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ-एपीओ मदनपुर को नोटिस, मांगा जवाब

Thu, 05 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने विकास कार्यों की मैराथन समीक्षा बैठक में बीडीओ एवं एपीओ मदनपुर को चेतावनी दी। सचिवों का वेतन रोकने, प्रतिकूल प्रवृष्टि के आदेश दिए। प्रत्येक मजरा एवं गांवों में मेट बनाने और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। डीएम ने मदनपुर ब्लाक के दो सचिवों के पांच-पांच गांव खुद जांच करने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सुबह दस बजे शुरू हुई बैठक अपराह्न साढ़े तीन बजे तक चली। अफसर बदलते रहे लेकिन सचिवों की जमकर क्लास लगी। पेंशन, मनरेगा योजना से आधार कार्ड को लिंक करने की बात कही गई। डीएम ने एक्सईएन सिंचाई को निर्देश दिए कि वह 15 नवंबर तक रजबहा, माइनरों एवं नहरों में कहां तक सफाई हो गई? और कहां अवशेष? पूरा चार्ट बना लें। एई डीआरडीए को इसकी सूची दें। बीडीओ को निर्देश दिए कि इंदिरा आवास और लोहिया आवास योजना की ऑनलाइन फीडिंग तुरंत करा लें। वहीं जो बीडीओ 15 नवंबर तक फीडिंग नहीं कराएंगे उन्हें प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाएगी। एनआरएलएम योजना के तहत जो समूह चल रहे हैं उनको पांच-पांच समूहों की जांच जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। सौ समूहों को ऋण वितरण हो चुका है। शेड्यूल बनाकर ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी दी। मनरेगा में बीडीओ एवं एडीओ को निर्देश दिए कि वाल पेंटिंग कराई जाए। विशेष परियोजनाओं की फाइल अलग से बनाएं। जिन पंचायतों ने 80 प्रतिशत तक लेबर पर किया है वे सामग्री खर्च को बढ़ा दें। 20-20 बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करें। बीडीओ मदनपुर विशंभर दयाल, एपीओ अभिषेक तिवारी को खराब प्रगति पर कारण बताओ नोटिस और सभी सचिवों का वेतन रोकने एवं प्रतिकूल प्रवृष्टि के आदेश दिए। उदय प्रताप यादव, नीतेश सक्सेना को तलब किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वयं पांच-पांच पंचायतों के कार्यों की जांच करेंगे। टूंडला, नारखी एवं एका की स्थिति संतोषजनक मिली। जसराना खैरगढ़ और शिकोहाबाद की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। सीडीओ सुजीत कुमार, डीडीओ आरकेराम, डीपीआरओ बनवारी सिंह, डीपीसी राजीव नयन गुप्ता, पुनीत निगम, एक्सईएन सिंचाई के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रधानों पर भी कसेगा अब शिकंजा
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम विजय किरन आनंद ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन ग्राम पंचायतों को बजट के आवंटन की जांच के आदेश दिए, जिन्हें पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक धनराशि का आवंटन किया गया। ऐसी 105 ग्राम पंचायतों की सूची बनाकर जिला स्तरीय अफसरों को स्थलीय जांच के आदेश दिए थे। डीएम ने कहा कि जिन प्रधानों ने विकास की धनराशि को ही सही ढंग से खर्च नहीं किया ऐसे प्रधान एवं सचिवों को सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय अफसरों को सत्यापन आख्या तत्काल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन



बीडीओ की शिकायत पर ऑपरेटर किए तलब
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम विजय किरन आनंद ने बीडीओ की क्लास लगाई तो अधिकांश बीडीओ ने अपना ठीकरा ब्लाकों में तैनात ऑपरेटरों पर फोड़ दिया। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर की। डीपीआरओ को भी निर्देश दिए कि ऐसे ऑपरेटरों को तलब करें और काम नहीं करने पर हटा दें। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने जिले के सभी नौ ब्लाकों में तैनात ऑपरेटरों को तलब कर लिया। डीपीआरओ ने उनकी क्लास लगाई। कइयों को बाहर करने की चेतावनी तक दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें