फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित

Tue, 23 Feb 2016 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव की मतगणना को लेकर जिले के सभी सात ब्लाकों में काफी गहमागहमी रही। दोपहर एक बजे तक अधिकांश ब्लाकों में दो बीडीसी एवं 122 ग्राम पंचायत सदस्यों की गणना का कार्य पूर्ण हो गया था। फीरोजाबाद ब्लाक के वार्ड 64 से श्योप्रसाद व वार्ड 28 से सुनील कुमार ने बीडीसी सदस्य पद पर जीत दर्ज कराई। जीते प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होने के साथ ही अब पंचायतों का गठन हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसके अग्रवाल के निर्देश पर पंचायत उपचुनाव पिछले दिनों कराए गए थे। जिले में रिक्त बीडीसी सदस्यों के दो एवं ग्राम पंचायत के सदस्यों के 2563 पदों की अधिसूचना जारी की थी लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 122 ग्राम पंचायत व दो बीडीसी सदस्यों के लिए वोट 21 फरवरी को डाले गए थे। मंगलवार को जिले के सभी सात ब्लाकों में मतगणना का काम प्रारंभ हो गया। सदर ब्लाक में बीडीओ पीएन यादव, आरओ गोविंद सिंह, एआरओ संजीव जैन के निर्देशन में गणना का कार्य हुआ। बीडीसी सदस्य के वार्ड संख्या 28 से सुनील कुमार 457 मत पाकर जीते जबकि ब्रह्मचारी को 332 मत मिले। वार्ड 64 से श्योप्रसाद 319 मत पाकर जीते वहीं राजेंद्र को 296 व संजय को 87 मत मिले। जलोपुरा गांव में कल्पना देवी, आरती देवी, मोहर सिंह, रोहताश, नगीना एवं आलमपुर जारखी में उर्मिला देवी, मोहम्मदपुर बिहारीपुर में सुभाषचंद्र, लालऊ में किशन देवी, उलाऊखेड़ा में कुमारी सीमा, हीरादेवी, रामप्रकाश, अमीर सिंह, अवधेश कुमार व रामब्रेश ने चुनाव जीता। एडीओ आईएसबी दिनेश यादव व स्टाफ साथ था। इधर हाथवंत ब्लाक में 42 ग्राम पंचायत सदस्यों की गणना का काम चला। एका ब्लाक में दो ग्राम पंचायतों व अरांव ब्लाक की ग्राम पंचायत सदस्यों, मदनपुर नारखी एवं जसराना ब्लाक में मतगणना हुई।

ब्लाकों में रहा पुलिस फोर्स
मतगणना होने के कारण जिले के सभी ब्लाकों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। सदर ब्लाक क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा, रामगढ़ प्रवेश कुमार व रसूलपुर शैलेंद्र सिंह यादव के साथ काफी पुलिस बल रहा। इसके साथ ही हाथवंत ब्लाक के साथ जिले के अन्य ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना के दौरान पुलिस बल सतर्क दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें