फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश के बाद दोनों तरफ का खुला बाजार, लौटी रौनक

विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद मंगलवार को दोनों साइड खुला शहर का प्रमुख बाजार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार को शहर के सदर बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में रौनक दिखाई दी। जहां साप्ताहिक बंदी के बाद प्रशासन की अनुमति पर मंगलवार को सदर बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजार पूरी तरह से खुले। वहीं ग्राहकों ने भी दुकानों पर दस्तक दी। भले ही अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को बाजार में काफी कम भीड़ भाड़ रही हो, लेकिन दोनों तरफ का बाजार खुलने की अनुमति मिलने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण शहर का सदर बाजार हो या फिर कोटला रोड, हनुमान रोड, नगला करन सिंह, जलेसर रोड, हिमायूंपुर, सुहागनगर अन्य क्षेत्रों का बाजार भी एक जून से बाएं और दाएं बाजार खुलने के कारण दुकानदार सप्ताह में तीन दिन ही दुकानों को खोल पाते थे। जिसको लेकर दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। रविवार शाम को प्रशासन द्वारा बाजार खोलने को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी थी। जिसको लेकर सोमवार को व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद कर आक्रोश जाहिर किया था। इसके बाद प्रशासन ने दाएं और वाएं के नियम को निरस्त करने के साथ ही सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने की अनुुमति दे दी। प्रशासन की अनुमति से मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी शहर के प्रमुख सदर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों का बाजार दोनों तरफ खुला। क्योंकि मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि जब बाजार खुलेगा तो ग्राहक भी आएगा। क्योंकि अगस्त से त्योहार शुरू हो जाएंगे। ऐसे में बाजार का खुलना आवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें