फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच सामंजस्य से ही होगा वादकारियों का भला

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। जसराना के तहसील सभागार में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ एसडीएम जसराना सदानंद गुप्ता ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बार कौंसिल के उपाध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य से ही वादकारियों का भला होगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद गुप्ता ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह यादव, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह वर्मा, सचिव संजय कुमार, सह सचिव राकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय, पुस्तकालय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह यादव, ऑडिटर सुभाष चंद दुबे को शपथ दिलाई। विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने कहा आप सभी लोग समाज के हित के लिए कार्य करें।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, शिवकुमार शर्मा, अशोक यादव, रामनाथ यादव, चरण सिंह यादव, शिकोहाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं के साथ अवधेश कुलश्रेष्ठ, रघुवीर सिंह यादव, रमेश यादव, सत्यपाल सिंह यादव, अजब सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन भुवनेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें