-सुबह नौ बजे से तीन बजे तक वोटिंग, साढ़े तीन बजे से मतगणना
- बिना सीओपी कार्ड (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) के नहीं डाल सकेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए मतदान जनपद न्यायालय प्रांगण में पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को मतदान होगा। आठ पदों के लिए 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनके भाग्य का फैसला 1195 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करके करेंगे। सुबह नौ बजे से शाम को तीन बजे तक मतदान होगा। साढ़े तीन बजे से मतगणना से साथ परिणाम जारी किया जाएगा।
बार एसोसिएशन का चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूपचंद्र जैन के निर्देशन में मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवननाथ यादव के द्वारा कराया जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस महत्वपूर्ण चुनाव को कराने के लिए पूरी चुनावी टीम घोषित की है। सोमवार की शाम को थम गया। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। 19 अगस्त को सुबह नौ बजे होने वाले मतदान के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
सीओ सदर के साथ एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद चुनाव की व्यवस्थाओं को संभालेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवननाथ यादव ने कहा कि बार का चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि मतदान के लिए अपना सीओपी कार्ड साथ अवश्य लाएं। इसके बिना किसी को मतदान नहीं करने दिया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया बार काउंसिल के निर्देशानुसार ही संचालित की जाएगी।
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
अध्यक्ष -डा. देवीराम यादव, दिनेशचंद्र यादव, महेंद्र सिंह यादव, मंगल सिंह राठौर, विजय प्रकाश यादव, शैलेष कुमार यादव, शंकरलाल निषाद,सत्यप्रकाश सिंह, सुरेशचंद्र शाहू,संजय कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह यादव, हरवीर सिंह यादव।
महासचिव-अमरदीप उर्फ आलोक यादव, केके सिंह चौहान, पंकज दुवे, भरत यादव, विमल बाबू यादव,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रमेशचंद्र कुशवाह,राजेश कुमार, रीतेश कुमार शर्मा, शिवशंकर गुप्ता, सलीम खान, सुंदर सिंह यादव।
कोषाध्यक्ष-उमेश कुमार गुर्जर,कृष्ण कुमार राजपूत, प्रदीप कुमार सिंह,विनोद कुमार।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष-प्रीती सिंह, शरद कुमार यादव, शिवनारायण यादव, शीबा खान, सगीर खान।
सह सचिव-ऋषभ जैन, डा.नीरज बाबू शर्मा, मनोज कुमार बघेल, यतेंद्र सिंह यादव, राहुल कुमार श्रीवास्तव, शुभेंद्र यादव, हेमंत कुमार, हेमन्त कुमार प्रजापति।