फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
चटकी दीवार - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
 देश पाढ़म की एसबीआई शाखा में हादसे के बाद जसराना एसबीआई में बाहर लगी चारदीवारी ढह गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि पेड़ एवं इंजन ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।  
विज्ञापन

तीन दिन बाद बैंक खुलने पर जसराना की सब्जी मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैैंक में महिलाओं के साथ पुरुषों की लंबी कतारें लग गई। मंगलवार सुबह दस बजे बैंक खुलने के बाद भी लोगों को अंदर नहीं लिया गया तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। 11 बजे बैंक में कामकाज शुरू होने पर अंदर जाने के लिए आपाधापी मच गई। आपाधापी में कई लोग दीवार से टकरा गए। इस दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दीवार के पीछे पेड़ खडा होने के साथ इंजन रखा था। इंजन और पेड़ ने दीवार को पूरी तरह से नहीं गिरने दिया। हादसे में तेजवीर सिंह पुत्र मुन्नालाल घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में, पुलिस ने दीवार से दूर लाइन लगवाकर लोगों को अंदर भेजा। सुमन कुमार, बंशी ठाकुर, भुवनेश कुमार, पिंटू, अभयपाल, राजेश, गौरव यादव, लालू यादव, सौरभ यादव, मोहित, अमित मोहन, हरी फौजी, प्रदीप, अनी चौहान ने कहा कि हादसे के वक्त लोग सन्न रह गए। बैंक मैनेजर सुरेश कुमार ने कहा कि भीड़ का दबाव बढ़ने पर दीवार गिर गई। वहीं लोगों ने असभ्यता का परिचय देते हुए बैंक के शटर को भी तोड़ दिया।


नहीं बंटा कैश
जसराना (ब्यूरो)। जसराना की ग्रामीण बैंक के साथ पाढ़म की बैंकों में लोगों को कैश नहीं मिला। तीन दिन बाद बैंक खुलने पर लोग तड़के ही बैंक पहुंच गए। लेकिन 11 बजे बैंक प्रबंधन ने कैश न होेने की जानकारी दी तो लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि मजबूरी में लोग सरकार एवं बैंककर्मियों को कोसते हुए घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें