फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खुले, बुजुर्गों को कैश कम, धक्के अधिक मिले

Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
तीन दिन के बाद बैंक खुलें कैश की किल्लत बरकरार - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले तो बाहर कैश लेने वालों का हुजूम कतारबद्घ नजर आया। पेंशन आदि निकालने केा कतार में लगे बुजुर्गों को कैश कम धक्के अधिक मिले। कहीं भीड़ बेरीकेडिंग के नीचे से बैंक में प्रवेश करने को आपाधापी मचा रही थ्ज्ञी तो कहीं बेरीकेडिंग तोड़ने को उतारू थी। कई बैंकों में तो कैश नहीं आया था। मुख्य डाकघर में कैश वितरण। सुखद बात यह रही कि एसबीआई की मुख्य शाखा ने कैश में 500 नोट भी दिया।
विज्ञापन

एसबीआई मुख्य शाखा में मंगलवार को 24 हजार रुपये तक का कैश दिया गया। फीरोजाबाद की बैंक में पहली बार 500 के नोट का वितरण किया गया। बैंक में एंट्री के लिए बुजुर्गों को धक्का-मुक्की से दो चार होना पड़ा।  केनरा बैंक सदर बाजार शाखा में 10 हजार रुपये तक का वितरण किया गया। एमजी कालेज स्थित पीएनबी बैंक में नो कैश का बोर्ड लगा है। यहां कैश के इंतजार में ग्राहक बैंक के बाहर खडे़ रहे। एक्सिस बैंक एवं एचडीएफसी बैंक पर सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर आरके अवस्थी ने बताया कि कैश की कमी के कारण दो हजार रुपये ही वितरण किए गए हैं। ओरियंटल बैंक में करंट अकाउंट खाताधारकों को छह हजार एवं बचत खाताधारकों को दो हजार रुपये दिए गए। प्रबंधक एजे सिंह ने बताया कि कैश खत्म हो चुका है। नए कैश आने पर ही वितरण किया जाएगा। सुहागनगर में एसबीआई पर भी 24 हजार रुपये बांटे गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें