फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अयोध्या भेजी जाएंगी राम-सीता की आकृति वाली चूड़ी

Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाली महिला शक्ति की कलाई पर सुहाग नगरी निर्मित रंग-बिरंगी चूड़ियां खनकेंगी। खास तौर पर अयोध्या में भेजने को बनाई गईं चूड़ियों पर भगवान राम-सीता और रामदरबार के अन्य देवी-देवताओं के चित्र पर उकेरे गए हैं। शहर के एक चूड़ी उद्यमी द्वारा चूड़ियों को रामजन्म स्थल पर निशुल्क वितरण कराया जाएगा।इन दिनों समूची सुहागनगरी पूरी तरह से राममय हो गई है। जिले के रामभक्त अलग-अलग तरीके से रामकाज में अपना योगदान देने को आतुर हैं। इसी क्रम में शहर के एक कांच चूड़ी उद्यमी आनंद अग्रवाल व निशांक अग्रवाल ने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान 22 और 23 जनवरी को अयोध्या में आने वाले सुहागिनों को निशुल्क चूड़ी वितरण का संकल्प लिया है। निशांक अग्रवाल के अनुसार उन्होंने निशुल्क वितरण के लिए खास किस्म की करीब दस हजार दर्जन चूड़ी तैयार कराईं हैं।
विज्ञापन


चूड़ियों पर उकेरे राम-सीता आदि के चित्र
चूड़ी उद्यमी द्वारा अयोध्या आने वाली सुहागिनों को निशुल्क वितरण को तैयार कराई चूड़ियों पर राम-सीता जी के अलावा राम के अनन्य भक्त हनुमान, राम-लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न अलावा अन्य देवी-देवताओं की आकृतियां उकेरी हैं।

हम रामकाज में अपना योगदान देना चाहते हैं। राम की अनुकंपा से ही हमें यह अवसर मिला है। हमने अयोध्या में निशुल्क वितरण के लिए करीब दस हजार दर्जन चूड़ी तैयार कराई हैं।आनंद अग्रवाल, कांच चूड़ी विक्रेता एवं उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें