फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी व्यापारी पर किया हमला, नकदी व मोबाइल लूटे

Wed, 10 Jan 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी पर हमलावरों ने हमला कर दिया। बदमाश व्यापारी को बुरी तरह घायल कर उसके पास रखी नकदी और मोबाइल लूट ले गए। घायल के भाई के अनुसार हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के गालिबनगर निवासी राशिद उर्फ पप्पू चूड़ी व्यापारी हैं। उनकी दुकान रामगढ़ के नगला मिर्जा बड़ा पर दुकान है। मंगलवार को देर शाम वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। भाई साजिद ने बताया कि हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावर उसके भाई के पास से करीब 60 हजार रुपये और उसके मोबाइल लूटकर ले गए। हमला कर भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसने बताया कि पुलिस मामले को दबाते हुए झगड़ा बता रही है। जबकि सच्चाई यह है कि उसके भाई राशिद के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
हमलावर बाइक भी लूट ले गए थे, लेकिन बाइक घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर मिली है। परिजन राशिद को घायल अवस्था में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते है थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया की मामला आपसी मारपीट का है। जांच की जा रही है। घायल से अभी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें