फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी उद्योग रविवार, शिकोहाबाद में बुधवार को बंद रहेंगे प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
चूड़ी उद्योग रविवार, शिकोहाबाद में बुधवार को बंद रहेंगे प्रतिष्ठान
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सहायक श्रमायुक्त ने फिरोजाबाद में विभिन्न श्रेणी के औद्योगिक आस्थानों में साप्ताहिक बंदी की तिथियां सुनिश्चित कर अनुपालन के निर्देश जारी किए हैं। जिले की सभी निकायों व निगम पर तत्काल प्रभाव से निर्देश लागू होंगे। समस्त चूड़ी उद्योग, बुक स्टोर्स और केमिकल की दुकान प्रतिष्ठान हर रविवार को बंद रहेंगे।
सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह के मुताबिक कांच व बुक स्टोर्स को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहेंगे। बुधवार को ऑटो मोबाइल और डीजल शोरूम, बृहस्पतिवार को सेलून व केश प्रसाधन, शुक्रवार को टूंडला नगर पालिका क्षेत्र में समस्त दुकानें व वाणिज्य प्रतिष्ठान, रविवार को गल्ला व्यापारिक प्रतिष्ठान, नगला बीच में शुक्रवार को टाउन एरिया की सभी दुकानें, शिकोहाबाद में बुुुधवार को सभी प्रकार के प्रतिष्ठान, रविवार को इंस्टीट्यूट, फोटो स्टेट की दुकानें, मक्खनपुर में शुक्रवार को सभी दुकानें, सिरसागंज में शुक्रवार, जसराना में बृहस्पतिवार, फरिहा में बुधवार को सभी प्रकार की दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एका नगर पंचायत में शुक्रवार को सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी दिवस का अनुपालन नहीं करने वालों पर श्रम एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें