कठफोरी में हाईवे किनारे एक ट्रक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में जा घुसा।
कसबा कठफोरी में हाईवे किनारे धर्मेंद्र निवासी नगला बरी की अभिषेक बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह चार बजे इटावा की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। इससे दुकान और उसके ऊपर बना मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोग भी पहुंच गए। ट्रक चालक और परिचालक भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक में बालू लदी है।