फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन से दिनदहाड़े 1.38 लाख लूटे

Tue, 17 Nov 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना तहसील में तैनात अमीन से बदमाशों ने हथियारों के बल पर 1.38 लाख रुपये की नकदी लूट ली। अमीन शिकोहाबाद आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

नगला कन्ही निवासी मंशाराम जसराना तहसील में अमीन के पद पर तैनात हैं। बुधवार को उनकी बेटी का लग्न टीका जाना है। इसके लिए वह बाइक खरीदने  शिकोहाबाद जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वह मंडी के समीप बस का इंतजार कर थे। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उनके पास मौजूद बैग लूट लिया। बैग में 1.38 लाख रुपये रखे हुए थे। पास में खड़े बीरवल ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें