फिरोजाबाद। अर्शी उर्फ आयुश -फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना एवं कस्बा नगला खंगर में मंगलवार को सरकारी नलकूप की हौद में गिरने से एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चे का चाचा उस समय हौद में कपड़े धो रहा था। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
नगला खंगर के विकास बाजार निवासी अर्जुन सिंह अपने तीन वर्षीय भतीजे अर्शी उर्फ आयुष पुत्र पप्पन को साथ लेकर गांव के पास स्थित सरकारी नलकूप के हौद पर कपड़े धोने गए थे। इसी दौरान भतीजा आयुष पैर फिसलने से अचानक पानी से भरे हौद में गिर गया। बालक के हौद में गिरने की जानकारी अर्जुन को तब हुई जब उसने भतीजे की चप्पल हौद में देखी। अर्जुन ने डूबे बच्चे को तुरंत बाहर निकाला और गांव में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के किसान पिता व मां का बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार दो भाइयों में आयुष छोटा था।