फिरोजाबाद। शहर के बजरिया में सोमवार को बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य किया। इस कारण आठ घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। शाम होते ही अंधेरा छा गया। इसके कारण दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बजरिया में नए विद्युत केबलों को डाला गया। इस कारण दोपहर से ही बिजली सप्लाई बंद रही। शाम होने पर भी कार्य चलता रहा। रात्रि आठ बजे तक सप्लाई सुचारू न होने से बाजार में अंधेरा छाया रहा। मकर संक्राति से पूर्व का बाजार में खरीददारी करने को जाने वाले ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किराना दुकानदार पंकज गुप्ता ने बताया कि त्योहार के समय बिजली सप्लाई बाधित की जा रही है। जबकि मकर संक्रांति के लेकर खरीदारी हो रही है। एसडीओ दशरथ सिंह ने बताया कि नए केबलों को डालने की वजह से सप्लाई को बंद किया गया था। त्योहार पर विभाग द्वारा खुद ही ध्यान रखा जाता है।