फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-01 के साथ तहसीलों में बैनामा कराने वालों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
तहसील सदर स्थित सबरजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कराते लोग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अनलॉक के साथ तहसीलों में बैनामा कराने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। अप्रैल माह में बैनामा शून्य रहे। जबकि मई में बैनामा कराने के लिए कुछ लोग ही पहुंचे। एक जून माह के आठ दिनों में दो करोड़ 65 लाख 65 हजार से अधिक के स्टांप की बिक्री हुई है। इस दौरान बैनामा करने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड है कि नहीं यह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण 25 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही तहसीलों में बैनामा का काम भी थम गया था। हालांकि प्रदेश सरकार ने आय को बढ़ाने के उद्देश्य से सब रजिस्ट्रार कार्यालयों को अप्रैल माह में ही खोल दिया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण कोई बैनामा कराने के लिए तहसीलों में नहीं पहुंचा। इसके कारण अप्रैल माह में स्टांप की बिक्री नाके बराबर हुई। सदर तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय द्वितीय एके जौहरी ने बताया कि अप्रैल माह में एक भी बैनामा नहीं हुआ। मई माह में 11 बैनामा हुए और 7.17 लाख की आय हुई।
जबकि जून माह अनलॉक होने के साथ बैनामा कराने वालों की संख्या में तेजी से आठ दिन में 25.62 लाख के बैनामा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जून माह में बैनामा कराने वालों की गति काफी तेजी से बढ़ी है। बैनामा कराने के लिए आने के दौरान सभी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए जाने के साथ गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ कार्यालय के अंदर मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया है। एआईजी स्टांप आरपी सिंह ने कहा कि अप्रैल माह में कोई बैनामा नहीं हुआ। जबकि मई माह में जिले में करीब 37.50 लाख के स्टांप एवं रसीद जिले भर में हुए हैं। जून माह में अनलॉक होने के साथ बैनामा कराने की गति काफी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें