फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं फिरोजाबाद लोकसभा से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव एवं पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विशेष जज एमपी एमएलए कोर्ट डाॅ. निधि यादव द्वितीय के न्यायालय में उपस्थित हुए। दोनों ने अपनी जमानत अर्जी लगा रखी थी। कोर्ट ने दोनों की जमानत स्वीकार कर ली है।
मामला थाना मटसेना क्षेत्र का 2021 का है। कोविड के दौरान पूर्व सांसद अक्षय यादव एवं पूर्व एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव ने बिना अनुमति के सभा की थी। इस मामले में थाना मटसेना में पूर्व सांसद अक्षय यादव एवं पूर्व एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव सहित अन्य सौ लोगों के खिलाफ थाना मटसेना में कोविड महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। इस मामले में सपा नेताओं ने जमानत अर्जी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विशेष जज एमपी एमएलए कोर्ट डाॅ. निधि यादव द्वितीय के यहां शनिवार को लगाई थी। जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव व पूर्व एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव न्यायालय में हाजिर हुए। आखिर दोनों पर लगी धारा जमानती होने के कारण पूर्व सांसद एवं पूर्व एमएलसी की जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया। एडीजीसी ब्रजेश यादव ने बताया कि दोनों पर लगी धाराएं जमानत योग्य होने के कारण दोनों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।