फिरोजाबाद। बकाया जमा कराने को जलकल विभाग की ओर से की जा रही सख्ती के बाद कई मोहल्ला के लोग जल मूल्य अदा करने लगे हैं। शनिवार को लालपुर और छपरिया में आयोजित कैंप में करीब 50 लोगों ने अपना बकाया जलमूल्य जमा कराया।
बकाया जल मूल्य जमा कराने के लिए निगम द्वारा बकाएदारों पर सख्ती की जा रही है। निगम का शहर के विभिन्न वार्डों से जुड़े मोहल्लों में करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। उक्त बकाया की वसूली के लिए निगम द्वारा वार्डवार टीम गठित कर कर संग्रह कराया जा रहा है। लेकिन अभी भी एक दर्जन से
अधिक मोहल्लों में बकाया वसूली की प्रगति शून्य है। बकाया वसूली शून्य वाले दो मोहल्ला लालपुर एवं बासठ में शुक्रवार को अभियान चला कर पेयजलापूर्ति में काटी गई थी। वहीं निगम की सख्ती के बाद अब बकाया जल मूल्य जमा कराने के लिए लोग आगे आने लगे हैं। शनिवार को लालपुर में लगाए कैंप के दौरान करीब 50 बकाएदारों ने अपने बकाया जल मूल्य को जमा कराया। महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत ने बकाएदारों से जल मूल्य जमा कराने का आग्रह किया है।