वार्ता के दौरान बैडमिंटन टूर्नामेंट के कार्यक्रम की जानकारी देते पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सीताराम अग्रवाल की स्मृति में श्री माधव प्रसाद गोइंका बैडमिंटन चैंपियनशिप जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन तीन से पांच जनवरी तक एसआरके कैंपस के बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक गोविंद मित्तल ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया जाएगा। डॉ. जीके अग्रवाल (पूर्व कुलपति) अध्यक्ष होंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. प्राचार्य एसआरके पीजी प्रभाष्कर राय होंगे। प्रतियोगिता में 100 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का समापन पांच जनवरी को शाम करीब सात बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, अध्यक्ष डॉ. जीके अग्रवाल, संतोष अग्रवाल तथा हेमंत अग्रवाल के साथ अन्य लोग मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ. अमित गोयल, पवन बंसल, राजेश अग्रवाल, सागर मित्तल, गोरख अग्रवाल आदि मौजूद रहे।