डा. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में विश्व वाल्मीकि धर्म परिषद ने बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल घोड़े, बैंडबाजे शामिल रहे।
बाबा साहब शोभायात्रा का डिप्टी सिंह वाल्मीकि ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा डाक बंगला वाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ होकर नालबंद चौराहा, घंटाघर, चंद्रवार गेट, कोटला मोहल्ला, भोजपुरा, स्टेशन रोड, गांधीपार्क होते हुए गंज चौराहा,डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, दम्मामल, बौधाश्रम, मायापुरी टापाकलां वाल्मीकि बस्ती पर समापन हुआ। विश्व वाल्मीकि धर्म परिषद के अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि, महासचिव चंद्रमोहन चक्रवर्ती ने शोभायात्रा में शामिल अतिथियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में हरिओम कुशवाहा, नरेशपाल, पुष्पेंद्र, सत्यपाल, राधामोहन चक्रवर्ती, सोनू चक, अमित गुप्ता, हीरालाल डेविड, मुकेश वाल्मीकि आदि शामिल थे।
भाजपा पूर्वी मंडल आसफाबाद ने श्री सतगुरू शिक्षण संस्थान में जयंती मनाई।द्घ रामसनेही सविता ने अध्यक्षता की। मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने भारत में दबे कुचले लोगों के लिए संविधान लिखा। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मौके संतोष राठौर, ठा. शीलेंद्र प्रताप, सैफ अली खान, अहमद कुरैशी, चंद्रशेखर चक, डा. केके कठेरिया मौजूद थे।