फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाबा को लगी ठंड, शराब लेने भेजा नाती, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 10 Jan 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जब बाबा गलन भरी ठंड से ठिठुरे तो उन्होंने अपने नाती को दस रुपये का लालच देकर शराब लेने के लिए भेज दिया। तभी एसपी सिटी के नेतृत्व में अवैध ढंग से शराब पिलाने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने दो बाल अपचारी को पकड़ा। तो बाल अपचारी बोल पड़े कि बाबा ने शराब मंगाई है, उन्हे ठंड लग रही है। पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की। सोमवार देर शाम एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने अवैध ढंग से शराब पिलाने वालों और खुले में शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ थाना उत्तर और दक्षिण पुलिस के साथ अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। तभी एसपी सिटी मय पुलिसबल के सुहागनगर पहुंचे। जहां खुले में शराब का सेवन करने वाले पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया। इसी दौरान वहां दो बाल अपचारी भी शराब की खरीदी करते हुए देखे गए। तो एसपी सिटी ने हड़काते हुए कहा कि अभी से शराब का सेवन कर रहे हो। तो बच्चे बोल पड़े कि सर बाबा को ठंड लग रही थी, उन्होंने ही शराब मंगवाई है। पुलिस ने हिदायत देने के बाद दोनों को छोड़ दिया। वहीं अभियान के दौरान करीब 35 लोगों को हिरासत में लिया था। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें