फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नौ एमएम की पिस्टल के साथ पकड़ा बी-फार्मा का छात्र

Sat, 29 Jul 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने एक युवक को नौ एमएम की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक गाजियाबाद के एक निजी शिक्षण संस्थान में बी-फार्मा का छात्र बताया गया है। युवक प्रेमिका के शौक को पूरा करने के लिए अपराधियों की संगत में आ गया था। उत्तर थाना पुलिस शनिवार को युवक की गिरफ्तारी दिखा रही है, जबकि परिवारीजनों का कहना है कि युवक को उत्तर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को उठाया था।
विज्ञापन

एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बंबा चौराहा के समीप चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध युूवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से नौ एमएम की देशी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल देख पुलिस कर्मी भी दंग रहे गए। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ललित निवासी ओझा नगर बताया। पुलिस के अनुसार पिस्टल सहित पकड़ा गया युवक गाजियाबाद स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में बी-फार्मा का छात्र है। प्रेमिका के मंहगे खर्चों को पूरा करने के लिए वह अपराधियों की संगत में आ गया। पुलिस उससे पिस्टल की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं उत्तर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त शीलेंद्र यादव उर्फ शीला को भी पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शीलेद्र यादव के पास से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

नौ एमएम की पिस्टल के साथ पकड़ा बी-फार्मा का छात्र
- 48 घंटे पहले घर से उठाया, शनिवार को पकड़ा दिखाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें