फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलासपुर हत्याकांड: पुलिस बोली जारी है दबिशें जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। बृहस्पतिवार की दोपहर बिलासपुर के पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस की दबिश जारी हैं। कई लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने कोतवाली में बुलाया था। नाम दर्ज आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना जसराना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विलासपुर के पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह यादव की शिकोहाबाद मुस्तफाबाद मार्ग पर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने मजदूरों के लिए बाइक से समोसा लेने जा रहे थे। पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुत्र कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने विलासपुर के वर्तमान प्रधान प्रवीण कुमार, राशन डीलर गौरव कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य आलोक कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस दबिश दे रही है। वहीं एहतियात के तौर पर बिलासपुर में भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस हर उस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है जहां आरोपियों की छिपने की संभावना हो सकती है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया चारों टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। जल्द ही परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें