फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जांच के लिए पहुंचे आयुर्वेद अधिकारी, क्लीनिक छोड़कर भागे झोलाछाप

Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। बीते दिनों कस्बा में झोलाछाप के इलाज से हुई किशोरी की मौत के बाद आयुर्वेद विभाग भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को जांच करने के लिए आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. शरद कुमार जांच को पहुंचे। टीम को देखकर झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर भाग गए। एक अवैध क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया है।स्वास्थ्य विभाग कस्बा फरिहा में शिकंजा कस रहा है। पहले सीएमओ कार्यालय की टीम ने छापेमारी कई क्लीनिक सील किए थे। कई क्लीनिक संचालक आयुर्वेद विभाग में पंजीकरण बताकर बच गए थे। इसके बाद शनिवार को आयुर्वेद अधिकारी ने निरीक्षण किया। वह विश्वास कुमार के क्लीनिक पर पहुंचे। इलाज कर रहे विश्वास से पंजीकरण दिखाने के लिए कहा। किंतु वह किसी प्रकार के अभिलेख नहीं दिखा सके। क्लीनिक संचालक को आयुर्वेद अधिकारी ने नोटिस थमाया है। अन्य झोलाछापों के क्लीनिक बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें